Socialiya - Entertainment. Knowledge. Community.
'टॉक्सिक' का पहला गाना 'तबाही' रिलीज, यश-कियारा आडवाणी की केमिस्ट्री ने बढ़ाया तापमान, फैंस बोले- 'रोंगटे खड़े देने वाला है'
Bollywood बॉलीवुड

'टॉक्सिक' का पहला गाना 'तबाही' रिलीज, यश-कियारा आडवाणी की केमिस्ट्री ने बढ़ाया तापमान, फैंस बोले- 'रोंगटे खड़े देने वाला है'

Jul 08, 2026 Source: ABP Live

साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. हाल ही में फिल्म का गाना 'तबाही' यूट्यूब पर रिलीज किया गया, जिसमें यश और कियारा आडवाणी की केमिस्ट्री ने सभी का दिल जीत लिया हैं. रिलीज होते ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और फिल्म के लिए दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ते जा रही हैं.

गाने में दिखे इंटेंस सीन

हाल ही में यश और कियारा आडवाणी का नया गाना 'तबाही' रिलीज हुआ, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री शानदार हैं. इंटेंस सीन और दोनों का ये अवतार देख दर्शक खुद को तारीफ करने से रोक नहीं पा रहे हैं. यश का रॉ लुक और कियारा का बोल्ड अंदाज इस गाने की सबसे बड़ी खासियत हैं. इस गाने को पॉपुलर सिंगर विशाल मिश्रा ने गाया है और कंपोज किया हैं. वहीं इसके बोल राज शेखर ने लिखे है. 

ये भी पढ़ें: Dada The Sourav Ganguly Story: लॉर्ड्स की बालकनी में जर्सी उतारते दिखे राजकुमार राव, गांगुली की बायोपिक का फर्स्ट लुक आउट

यूजर्स के कमेंट

कई यूजर्स ने कमेंट में इस गाने की तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, 'विशाल मिश्रा और यश = प्योर मैजिक.' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'सच में तबाही है.' एक और ने लिखा, 'यश की आंखें, चलने का तरीका और लुक रोंगटे खड़े देने वाला है. विशाल मिश्रा की आवाज तबाही है.'

फिल्म के बारे में

बता दें कि डायरेक्टर गीता मोहनदास की ये फिल्म पहले मार्च 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कुछ वजहों से इसकी डेट बदलकर जून कर दी गई. बाद में फिर इसकी से बदलकर 26 अगस्त 2026 फाइनल किया है. फिल्म को वेंकट के नारायण, केवीएन प्रोडक्शन और मास्टरमाइंड क्रिएशन के बैनर तले बनाया जा रहा है.

कुछ दिनों पहले ही फिल्म से सभी फीमेल स्टारकास्ट की वीडियो सामने आई थी, जिसमें कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरेशी नजर आईं. साथ ही यश की एंट्री ने इसे और खास बना दिया. अब नए गाने के आने से दर्शक फिल्म की कहानी जानने के लिए उत्सुक हो गए हैं.

ये भी पढ़ें: Dhamaal 4: अजय देवगन की पिछली 5 फिल्मों का हिसाब-किताब, सिर्फ 1 ही हो पाई HIT

Aggregated summary

This article is sourced from ABP Live's public RSS feed. Read the full story on the original publisher's website.

Read full article on ABP Live
Share:

More Bollywood News